फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth kidnapped after liquor party

Fatehpur News: शराब पार्टी के बाद युवक का अपहरण

Wed, 20 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped after liquor party
जाफरगंज। दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के बाद युवक लापता हो गया। युवक ने पीआरवी को कॉल कर खुद के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन पूरी रात व दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांजर गांव निवासी इंद्रभान ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि छोटा भाई इंद्रजीत (29) सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी गांव सैंमसी निवासी रामौतार चौहान व मौहारी गांव के राधे पांडेय के साथ पार्टी करने निकला था। इसके बाद इंद्रजीत देर रात तक घर नहीं लौटा। इंद्रजीत ने मंगलवार भोर करीब तीन बजे यूपी 112 में अपने अपहरण की सूचना दी। इसके बाद पीआरवी घर पहुंची तो इंद्रजीत के गायब होने का पता लगा। परिजनों के होश उड़ गए। भाई इंद्रभान का आरोप है कि सैंमसी निवासी रामौतार चौहान, मौहारी निवासी राधे, रामराज निषाद, चित्रसेन व राधे ने नलकूप पर मांस और शराब पार्टी की थी। इसके बाद से भाई गायब है। उन लोगों ने ही भाई को गायब किया है। पूछताछ में भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उसका मोबाइल भी बंद है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed