फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   youth,fathepur news,young telent,run,competion

प्रतियोगिता में जमकर दौड़ी युवा प्रतिभा

Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
youth,fathepur news,young telent,run,competion
उकाथू में आयोजित प्रतियोगिता में उंची कूद में हिस्सा लेता छात्र - फोटो : FATEHPUR
खागा। ठंड से भरी सुबह में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

धाता ब्लाक के उकाथू गांव में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद रैली के दौरान बालक, बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
स्व. ठाकुर राधेश्याम सिंह जूनियर हाईस्कूल परिसर में युवा कल्याण विभाग ने प्रतियोगिता का आयोजन किया।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद रैली का शुभारंभ पूर्व प्रधानाध्यापक धाता रामविशाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 100 मीटर दौड़ से शुरू हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मिलंद कुमार प्रथम रहे।
जबकि बालिका वर्ग में कामनी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मिलंद कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में शिखा द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर बालक वर्ग में अमन सिंह, बालिका वर्ग में उर्मिला पांडेय प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में मोहन सिंह प्रथम, हरीशंकर सिंह द्वितीय तथा रतीभान सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। मोहन सिंह व हरीशंकर सिंह दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में रतीभान सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
मो. इरफान को दूसरा व ओमशंकर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। डिस्कश थ्रो में धर्मेंद्र सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में मिलन ने पहला व अभय प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

बालीवॉल प्रतियोगिता में उकाथू की टीम प्रथम स्थान पर रही। किशनदासपुर चिरई की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
ब्लाक कमांडर व प्रतियोगिता प्रभारी नरेंद्र सिंह के अलावा विभागीय कर्मचारी रहे। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed