फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth dies in accident, two brothers injured

Fatehpur News: छह घंटे जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, two brothers injured
बिंदकी। कस्बे के भीतर शुक्रवार सुबह 11 बजे से ललौली रोड से लेकर आंबेडकर चौराहे और तहसील रोड से गांधी चौराहे व मुगल रोड तक छह घंटे से अधिक समय तक एक किमी लंबी वाहनों की कतार लगी रही। जाम में मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सवार यात्री परेशान नजर आए। जाम के कारण बाइक व पैदल राहगीरों का भी हाल बेहाल रहा। स्कूली बसों में बैठे बच्चे परेशान रहे। दुकानदारों ने रोड किनारे तक अपना सामान फैला रखा है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं कस्बे में सैकड़ों की संख्या में दिनभर ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से सवारियां ढो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर रोड किनारे दिनभर ई-रिक्शा चालकों का झुंड लगा रहता है। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। नगर पालिका को निर्देशित कर जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed