{"_id":"64501ae326714324e90deeb4","slug":"youth-beaten-up-for-molesting-a-woman-fatehpur-news-c-12-1-210218-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला से छेड़खानी के विरोध में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला से छेड़खानी के विरोध में युवक को पीटा
Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला से छेड़खानी किए जाने के विरोध में युवक के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 15 अप्रैल की शाम घर के बाहर दरवाजे पर अरहर कूट रही थी। गांव के राजकरन सिंह, गुड्डू सिंह, मोनू सिंह नशे में दरवाजे पर आए। उसे गाली-गलौज करने लगे। हाथ पकड़कर छेड़खानी की। परिवारिक युवक बीच-बचाव को पहुंचा। आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन