{"_id":"675348c2aa33def43405c1c4","slug":"youth-attacked-with-shovel-in-land-dispute-referred-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-125418-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भूमि विवाद में युवक पर फावड़े से हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भूमि विवाद में युवक पर फावड़े से हमला, रेफर
विज्ञापन
चौडगरा। आवासीय पट्टे की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर एक युवक पर फावड़े से हमला किया। बीच बचाव में मां को भी पीटा। पुलिस ने घायल काे मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंह गांव निवासी राहुल तिवारी पैतृक पट्टे की जमीन पर निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि गांव के शैलू तिवारी समेत चार लोग निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। एक पक्ष से शैलू ने राहुल पर फावड़े से हमला किया। राहुल घायल हो गया। बेटे को बचाने पहुंची मां मीना देवी को भी चोटें आई हैं। राहुल तिवारी ने बताया कि सैलू अपने भाई व चाचा के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे थे।
सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची। घायल को पीएचसी गोपालगंज से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायल राहुल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --