{"_id":"69406342855a6f19cc0a2d0a","slug":"youth-arrested-with-stolen-mobile-phone-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-145665-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल के साथ एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी रचित विश्वकर्मा को पुलिस ने मानू के पुरवा के पास से पकड़ा।
आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के मानू के पुरवा स्थित एक डिस्पैच सेंटर कंपनी से करीब 70 हजार रुपये कीमत के आठ मोबाइल चोरी हो गए थे।
इस संबंध में सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई निवासी पंकज विश्वकर्मा की तहरीर पर बुधवार को चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि आरोपी रचित पहले उसी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।