फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Younger shot dead elder brother

Fatehpur News: छोटे ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

Sat, 17 Aug 2024 04:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Younger shot dead elder brother
फतेहपुर। पत्नी को गाली गलौज से रोकने पर छोटे और बड़े भाई के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। दोनों नशे में थे।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के मवईधाम निवासी संजय सिंह (40) किसान था। वह चार दिन बाद बहन के घर से शुक्रवार शाम घर लौटा था। वह नशे में था। घर में अविवाहित छोटा भाई सर्वेश सिंह भी पहुंचा था। वह संजय की पत्नी से खाना मांग रहा था। खाना देने से पत्नी को संजय ने रोका। उसे गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज को लेकर संजय और सर्वेश के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान सर्वेश कमरे से तमंचा लेकर निकला। उसने बड़े भाई संजय पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही संजय की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने सर्वेश को घेर लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पहुंचे। पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर तमंचा कब्जे में लिया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के नशे में गाली गलौज पर घटना हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed