फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young woman tests positive for swine flu; family members to be tested as well.

Fatehpur News: स्वाइन फ्लू से युवती मिली संक्रमित, परिजन की भी होगी जांच

Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young woman tests positive for swine flu; family members to be tested as well.
फतेहपुर। जिले में स्वाइन फ्लू का तीसरा मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दो डॉक्टरों के बाद अब शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कई दिनों से बीमार युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे बीते सोमवार को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर सैंपल जांच के लिए लखनऊ पीजीआई भेजा गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कानपुर के सीएमओ ने भी संक्रमण की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि युवती के परिजन की भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने परिजनों से स्वयं भी जांच कराने की अपील की, ताकि संक्रमण का समय रहते पता चल सके और बेहतर उपचार लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इससे पहले दो डॉक्टरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। तीसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। युवती का कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने और खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed