फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven thieves from an inter-state gang arrested.

Fatehpur News: अंतरप्रांतीय गैंग के सात चोर गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Seven thieves from an inter-state gang arrested.
फतेहपुर। पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सात अंतरप्रांतीय चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग कानपुर और बिंदकी से संचालित होता था। आरोपियों से जिले की दो और मध्य प्रदेश के जबलपुर व भोपाल की दो चोरियों का भी पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों में से छह कानपुर के व एक बिंदकी का रहने वाला है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पांच सितंबर को साईं विहार कॉलोनी में रजनी मिश्रा के घर चोरी हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर को शेखपुर उनवा में शिक्षामित्र अभिलाषा पटेल के घर भी चोरी हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मंगलवार को कानपुर थाना सेन पश्चिम पारा व हाल पता न्यू हाईवे सिटी नारामऊ निवासी विकास नागर, थाना काकादेव, डूडा कॉलोनी रतनपुर, हाल पता मदन बस्ती विजयनगर निवासी अनमोल सिंह, थाना चकेरी, सैनिक नगर निवासी जयशिव गुप्ता, कानपुर नगर, थाना नवाबगंज उदयारी पुरवा निवासी विकास निषाद, बिहार प्रांत के सीवान जिला नौतन व हाल पता कानपुर थाना चकेरी सैनिक नगर निवासी राहुल गुप्ता, थाना नरवल करबिगवां निवासी मिथुन सिंह, बिंदकी कोतवाली के जरौली निवासी दीपक उर्फ अंशू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




चोरों के पास से एक सोने की चेन, महाराजा हार, दो अंगूठी, तीन कान के टॉप्स, एक जोड़ी झाला, तीन सुई-धागा, पांच माला के गुरिया, एक टूटी अंगूठी, चेन का कुंडा और एक सोने के टॉप्स बरामद हुए। इसके अलावा चांदी के जेवर, आठ मोबाइल फोन और 34 हजार 400 रुपये नकद भी मिले हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई कारेंस कार और औजार जैसे तीन पाइप रिंच, एक प्लास, एक कटर, दो पेचकस, दो सब्बल भी बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे घूम-घूमकर चोरी करते थे। गैंग का सदस्य दीपक उर्फ अंशू एक पैर से विकलांग है। वह दिन में बंद घरों की रेकी करता था। रेकी के बाद साथी बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस से बचने के लिए चोर कार पर राजनीतिक दल का स्टीकर लगाते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी ऐशो-आराम के लिए चोरियां करते थे। मध्य प्रदेश पुलिस भी जबलपुर और भोपाल की चोरियों के संबंध में उनसे पूछताछ करने जेल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed