फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man held hostage in Dubai for refusing to smuggle gold

Fatehpur News: सोना तस्करी से इंकार करने पर युवक को दुबई में बनाया था बंधक

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Young man held hostage in Dubai for refusing to smuggle gold
फतेहपुर। सोना तस्करी से इंकार करने पर एजेंटों ने युवक को दुबई में बंधक बना लिया गया था। घर वालों से करीब 50 हजार रुपये लेने के बाद युवक को छोड़ा। युवक के सकुशल घर पहुंचने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र से चार माह पहले नौकरी करने गया युवक एजेंटों के चंगुल में फंस कर दुबई में बंधक बन गया था। युवक ने वहां के दहशत का मंजर बताया और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

गांव मीसा निवासी भोलिया देवी का इकलौता बेटा शिवशंकर चार माह पहले गोरखपुर के एक एजेंट के माध्यम से दुबई में नौकरी करने गया था। शिव शंकर के मुताबिक, वहां पहुंचने के बाद उसे नौकरी मिल गई लेकिन करीब चार तक तनख्वाह नहीं मिली। इस दौरान वहां मिले एजेंटों से उसने वापस जाने की गुहार लगाई। इस पर एजेंटों ने उसे लखनऊ तक सोना ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मना किया तो एजेंट ने उसे एक कमरे में कैद कर लिया। वहां करीब 10 दिन तक उसे प्रताड़ित कर मारपीट की और साथ ही घर वालों को जान से मारने के ऑडियो भेजे और रुपयों की मांग की। इस पर घर वालों ने कर्ज ले कर उक्त एजेंट के बताए खाते में 50 हजार भेजे। इसके बाद एजेंट ने शुक्रवार को उसे छोड़ा। इसके बाद वह हवाई जहाज के माध्यम से सोमवार को लखनऊ पहुंचा। अब वह अपने घर पहुंच गया। उसके पहुंचते ही परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed