फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man hanged himself due to dispute with his wife

Fatehpur News: पत्नी से विवाद के चलते फंदे से झूला युवक

Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself due to dispute with his wife
जोनिहा। पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस चौकी के पीछे प्लाट में लगे चिलवर के पेड़ पर शुक्रवार को उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी संदीप तिवारी उर्फ छोटू (30) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह पत्नी रेनू तिवारी और बच्चों के साथ शहर के खुशवक्तरायनगर में किराये पर रहता था। उसका शव जोनिहा पुलिस चौकी के पीछे गमछे के फंदे से चिलवर के पेड़ पर लटकता मिला। करीब में उसका कपड़ों भरा बैग भी रखा था। मृतक के बड़े भाई अजय तिवारी ने बताया छोटे भाई का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। भाई दिल्ली से 31 अक्तूबर को लौटा था। घरेलू कलह से तंग होकर जान दी है। घटना से पत्नी, बेटी महक तिवारी, बेटा अभी तिवारी का हाल बेहाल दिखा। कोतवाल तारकेश्वर राय ने भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed