फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man dies of electrocution while visiting maternal uncle's house

Fatehpur News: मामा के घर आए युवक की करंट से मौत

Sun, 02 Aug 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man dies of electrocution while visiting maternal uncle's house
फोटो-42- अमित कुमार। स्रोत परिजन।
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मामा के घर घूमने आए कानपुर के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए कानपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

कानपुर के रसूलपुर उमरा निवासी अमित कुमार (24) एक सप्ताह पहले मलवां थाना क्षेत्र के भैंसौरा निवासी मामा फूलचंद्र के घर आया था। शनिवार सुबह नहाने के दौरान नलकूप की मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर कानपुर से परिजन पहुंचे। परिजन ने बताया कि स्टार्टर जमीन पर रखा था और तार कटा होने से करंट आ रहा था। अमित के पिता राकेश कुमार कई वर्षों से पैरालाइज हैं। बड़े भाई सुमित कुमार (27) की एक माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एक माह के भीतर दो बेटों की मौत से मां माया देवी और बहन कल्पना के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अमित गुजरात के अहमदाबाद स्थित सैलून में काम करता था। वह एक माह पहले भाई की मौत के बाद गुजरात से गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के दिनों में करंट से बचने के उपाय
- बिजली के खंभों और खुले तारों से दूरी बनाए रखें।
- गीले हाथों से बिजली उपकरणों का इस्तेमाल न करें।
- अर्थिंग और एमसीबी की समय-समय पर जांच कराएं।
- बिजली के खंभे, स्टे वायर और ट्रांसफार्मर को न छुएं।
- रास्ते में गिरे या लटके बिजली के तारों से दूर रहें और सूचना बिजली विभाग को दें।
- जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी भरी सड़कों या दीवारों के पास सावधानी से चलें।
- मवेशियों को बिजली के खंभों से न बांधें।
- वाशिंग मशीन, कूलर या अन्य मेटल बॉडी वाले उपकरणों को चप्पल पहनकर ही छुएं।

फोटो-42- अमित कुमार। स्रोत परिजन।

फोटो-42- अमित कुमार। स्रोत परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed