{"_id":"6aff3e35ee3e1ca9690bae73","slug":"young-man-dies-after-drowning-in-a-pond-while-visiting-his-sisters-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166718-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहन के घर गए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहन के घर गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। बहन के घर गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को तालाब में शव उतराने पर परिजन को पता लगा।
गाजीपुर थाने के शाह मजरे जैतपुर गांव निवासी कुलदीप पासवान (35) घर से 17 नवंबर की शाम करीब पांच बजे बहन रीता देवी की ससुराल शाखा गांव गया था। वह रात में बहन के घर पर रुका था। बुधवार सुबह घर से घूमने निकला और लापता हो गया। परिजन तलाश में जुटे।
कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने शाखा गांव के बड़े तालाब में बृहस्पतिवार भोर कुलदीप का शव उतराता देखा। खबर फैलने पर परिजन पहुंचे। परिजन ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करता था। उसकी शादी दुगरेई गांव में पूजा देवी के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत की जानकारी मिली है।