फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man crushed to death by car riders trying to steal goat, dies

Fatehpur News: बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवारों ने युवक को कुचला, मौत

Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed to death by car riders trying to steal goat, dies
थरियांव। थाना के रतीपुर गांव से रविवार देर रात बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवारों ने एक युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर चोरों को पकड़ने के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब डेढ़ बजे कार सवार बदमाश रतीपुर गांव के फूलसिंह के दरवाजे पर बंधीं और लखन की बकरियां खोल कर कार में भरने लगे। इसी दौरान लखन की पत्नी गीता की चोरों की आहट से नींद खुल गई। शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए। गीता ने एक चोर को पकड़ा, लेकिन शातिर खुद को छुड़ाकर भाग गया। चोर कार में तीन बकरियां भरकर भागने लगे। बकरी चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर थरियांव के पास सड़क किनारे गांव के ही लोहा लोधी मिठाई की दुकान है। इसी दुकान में रबी लोधी (22) मिठाई कारीगर था। ग्रामीणों ने फोन कर रवि को सूचना दी। रवि दुकान में ही काम करने वाले तीन-चार साथियों को लेकर सड़क किनारे बदमाशों को पकड़ने के लिए खड़ा हो गया। गाड़ी रोकने के लिए सड़क पर बेंच रख दी। कार सवार बदमाश किनारे खड़े रवि कुमार को टक्कर मारते हुए आगे निकल गए। रवि करीब 100 मीटर तक कार में फंसकर घिसटता चला गया। पीछे से पहुंचे ग्रामीणों ने घायल रवि को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी सांसें थम गईं। मौत की खबर पर पत्नी शिव कुमारी, बेटा श्रेयांश, मां बृजरानी, भाई जयकरण, धर्मवीर और बहन ऊषा देवी, किरण देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही चोरियों की घटना और रवि की मौत से नाराज ग्रामीण थाने पहुंचे। वहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस के समझाने पर शांत हुए। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed