{"_id":"60fc629d8ebc3e5878411d16","slug":"yogendra-murder-case-investigation-is-going-on-fatehpur-news-knp642203258","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र हत्याकांड में एसटीएफ की पूछताछ तीसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र हत्याकांड में एसटीएफ की पूछताछ तीसरे दिन जारी
विज्ञापन
खागा। 30 अक्टूबर 2019 की रात हुए योगेंद्र सिंह हत्याकांड के मामले में एसटीएफ की जांच तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाए गए युवाओं को फिलहाल घर जाने दिया है। उनसे टीम को कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। एसटीएफ, घटना को लेकर पहले थाने आ चुके लोगों को फिर से बुलाना शुरू कर चुकी है।
एसटीएफ ने इस प्रकरण में अब तक खागा ब्राह्मण टोला के करीब पांच युवाओं से पूछताछ की है। कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद पुलिस ने नौबस्ता रोड सुमन गेस्ट हाउस के पास रहने वाले एक किशोर को बुलाकर बातचीत की। किशोर, घटना की रात करीब सात से आठ बजे के बीच योगेंद्र को बीयर देने के लिए गया था। कार में योगेंद्र के अलावा किसी की मौजूदगी को लेकर टीम ने गहन पड़ताल जारी रखी है। अनुमान है कि घटना के समय पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की थी, उन्हें फिर से कोतवाली बुलाया जा सकता है।
योगेंद्र हत्याकांड के बाद घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा कराई गई थी। इस दौरान टीम ने योगेंद्र की क्रेटा कार, पार्किंग व गेस्ट हाउस की बाउंड्री के पास से सबूत जमा किए थे। बाउंड्री के पास पैरों के निशान मिले थे। एसटीएफ द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ ही चर्चा की गई, ताकि कोई सुराग हासिल हो सकें।