फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Yayavari family took Mahakumbh bath, visited Ayodhya

Fatehpur News: यायावरी परिवार ने किए महाकुंभ स्नान, अयोध्या दर्शन

Thu, 13 Feb 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yayavari family took Mahakumbh bath, visited Ayodhya
खागा। तहसील क्षेत्र के एकडला गांव से निकलकर कई प्रदेशों तक पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति, साहित्य व ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का संदेश देने वाले यायावरी परिवार ने महाकुंभ स्नान और नवनिर्मित रामलला मंदिर अयोध्या के दर्शन किए। गुरुवार को किशनपुर निवासी संगठन परिवार के मुखिया सौजन्य त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा में 165 सदस्यों का दल था। उसमें 22 बच्चे व 55 महिलाएं शामिल रहीं। संगठन ने महाकुंभ प्रयागराज में निशुल्क शिविर लगाकर 11 जनवरी से प्रतिदिन 700 लोगों को भोजन-प्रसाद व चाय का वितरण किया। महाकुंभ में दर्शन के बाद अयोध्या में रामलाल के दर्शन किए। इसके बाद वहां 11वां स्नेह सम्मेलन हुआ। इसमें लोक संगीत, स्थानीय व्यंजन, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों का वीडियो संरक्षित किया गया। यायावरी परिवार में यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात समेत 20 प्रदेशों के एक हजार से अधिक सदस्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed