फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   yamuna water lavel crossed over dangerous point

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को किया पार

Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
yamuna water lavel crossed over  dangerous point
फतेहपुर। शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 100.20 मीटर पर पहुंच गया। वहीं गंगा का जलस्तर भी 100.21 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ के चलते ललौली और किशनपुर क्षेत्र की सड़के पानी में डूब गईं हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर बैराज से 50440 क्यूसेक पानी चंबल में छोड़ा गया है, जो चंबल से यमुना में पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में 2.09 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जलस्तर 98.11 मीटर पर पर था। यमुना के खतरे का निशान 100 मीटर पर है। वहीं गंगा भी पिछले एक सप्ताह से चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर गुरुवार को 100.12 मीटर पर था, शुक्रवार को 100.21 मीटर पर पहुंच गया। गंगा में खतरे का निशान 100.86 मीटर पर है। किशनपुर में बन रहे पक्का पुल के पास कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

किशनपुर। असहट गांव की रहने वाली सुंदरिया देवी पत्नी स्व रामप्रताप निषाद ने थाने में जमीन के विवाद में पड़ोसियों द्वारा गाली गलौज की शिकायत की। जिस पर जांच के लिए उप निरीक्षक सुनील यादव व सिपाही अरविंद यादव नाव से पार होकर असहट गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर/असोथर। यमुना से प्रभावित बाढ़ क्षेत्र का राजस्व टीम ने निरीक्षण किया। किशनपुर क्षेत्र के महावतपुर असहट, पिपरहा डेरा का संपर्क टूटने की सूचना पर कानून-गो कुलदीप, लेखपाल रजत कुमार, प्रांजुल सिंह व अन्य टीम बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने नाव से पहुंची। किशनपुर का रामलीला मैदान भी देखा। असोथर क्षेत्र के जरौली गांव के कानून-गो भानचंद्र मौर्य, लेखपाल कैलाश नारायण, कौशल किशोर यादव, वीरेंद्र तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने निरीक्षण किया। गांव के देवनाथ की पत्नी कमला देवी, रतन की पत्नी रजनी, धीरेंद्र की पत्नी क्षमा देवी, कमलाकांत, अमर, अखिलेश को प्राइमरी स्कूल में बनाए गए शिविर में रहने केे कहा। इस मौके पर प्रधान रामलखन निषाद, पंचायत मित्र हेमराज मौजूद रहे।
किशनपुर। यमुना किनारे व रामलीला मैैदान तक पानी भरने से वार्ड नंबर- 4 नरवा के लोगों के लिए गुरुवार शाम एसडीएम आशीष कुमार ने दो साल से बंद सार्वजनिक शौचालय को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। शुक्रवार को शौचालय का ताला खोल दिया गया है।
बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के लिए प्रशासन ने ललौली के इंटर कॉलेज और किशनपुर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल असहट को राहत केंद्र बनाया है। यहां पर प्रभावित लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है।
ललौली क्षेत्र के कोर्रा कनक व दसौली गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। कस्बे के लिए जाने वाले प्रमुख मार्ग के ऊपर पानी बह रहा है। कोर्रा कनक गांव वाली सड़क पर लोग नाव से चल रहे हैं, वहीं दसौली गांव की सड़क से आवागमन बंद है। लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।

ललौली क्षेत्र में यमुना नदी का पानी पलटूपुर गांव के किनारे पहुंच गया। बाढ़ को रोकने के लिए बने बंधे के ऊपर अगर पानी पहुंचता है, तो पलटूपुर में पूरी तरह से पानी भर जाएगा।
ललौली क्षेत्र में सड़क के ऊपर भरा तो कस्बा के युवा नहाने के लिए पहुंच गए। वाहनों की ट्यूब में हवा भर कर बाढ़ के पानी में नहाने का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed