{"_id":"57e03c044f1c1bef7ca8216d","slug":"xen-the-hoop-made-off-ac-power-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को घेरा, बिजली दफ्तर का बंद कराया एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को घेरा, बिजली दफ्तर का बंद कराया एसी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजली दफ्तर में अधिशासी अभियंता प्रथम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला वितरक एसोसिएशन एवं व्यापारी नेताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ बिजली दफ्तर में पहुंच कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता प्रथम का घेराव कर अधाधुंध कटौती पर नाराजगी जताई। यही नहीं करीब दो घंटे तक बिजली दफ्तर की एसी बंद करा दी।
विज्ञापन
जिला वितरक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में वितरक और व्यापारी कार्यालय पहुंचे और अंधाधुंध कटौती पर एक्सईएन आरडब्ल्यू पाल का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद बिजली न होने पर कैसे गुजारा किया जाए, इसका एहसास कराने के लिए दफ्तर का एसी जबरन दो घंटे तक बंद करा दिया।
विज्ञापन
फिर ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधार के साथ गढ़ीवा, खलीलनगर, आबूनगर में विद्युत पोल लगाने, ट्रांसफार्मरों में सेफ्टी गार्ड लगाने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष गर्ग ने कहा कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली के त्योहार आने वाले हैं। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान दीपक साहू, प्रमोद गुप्ता, भैरो प्रसाद, अनिल गौतम, संतोष, मुन्नू मिश्रा, अनिल, दीपक साहू, आशीष, पप्पू राइन, अमित, एसपी शुक्ला, जुगनू बेगम,े आसमा बेगम, सरस्वती, सुमन, नेहाल आदि रहे।