फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   workers,corona vaccine,fathepur news,front line,2000 vaccine

आज लगेगा दो हजार फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना का टीका

Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
workers,corona vaccine,fathepur news,front line,2000 vaccine
अचल प्रशिक्षण केंद्र से वैक्सीन ले जाते कर्मचारी। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के दूसरे राउंड का टीका शुक्रवार को लगेगा। इसके लिए आठ ब्लाक के 12 कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर के 20 सत्र केंद्रों में 2000 फ्रंटलाइन वर्कर को कोवि-शील्ड की टीका लगेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गुरुवार को सत्र केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैक्सीन पहुंचाई गई। स्वास्थ्य टीमों को जवाबदेही का अहसास कराने को महकमे के अफसर सारा दिन लगे रहे।
विज्ञापन

जिले में फ्रंट लाइन वर्कर को पहले चरण में रखा गया है। जिसमें 9706 को कोरोना टीका लगाने का कार्यक्रम है।16 जनवरी को पहले चरण के पहले राउंड में 400 का टीकाकरण होना था। जिसमें 240 ने कोवि-शील्ड का टीका लगवाया था। यह टीकाकरण चार सत्र केंद्रों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले चरण के दूसरे राउंड के लिए सत्र केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। इस राउंड में 2000 फ्रंटलाइन वर्कर को लक्ष्य बनाकर कार्यक्रम बनाया गया है।
दूसरे राउंड के लिए कोरोना वैक्सीन की खेप चिंहित सत्र केंद्रों को भेज दी गई। अचल प्रशिक्षण केंद्र के कोल्ड चेन सेंटर से वैक्सीन वैन में कोवि शील्ड के रखे जाने के दौरान नोडल अफसर डॉ.इश्तियाक अहमद मुस्तैद रहे। डॉ. अहमद ने बताया कि एक वॉयल में 10 लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। सत्र केंद्रों की संख्या के लिहाज से वैक्सीन मुहैया करा दी गई है।
फतेहपुर। पिछले टीकाकरण के अनुभव को देखते हुए इस राउंड में अनुपात पर जोर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले राउंड में कहीं स्वास्थ्य कर्मी आगे आए तो कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। यही वजह रही कि डीएम अपूर्वा दुबे ने बुधवार को स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना कार्मिकों के तुलनात्मक पहलू पर भी गौर करने का जिम्मा सौंपा है।

कुछ इस तरह से होगा टीकाकरण-
इकाई सत्र केंद्र का नाम सत्र केंद्र की संख्या लाभार्थी संख्या
बहुआ गाजीपुर 2 200
बहुआ बहुआ 1 100
हसवा हसवा 2 200
भिटौरा हुसैनगंज 3 300
खागा खागा 2 200
हथगाम हथगाम 2 200
अमौली अमौली 2 200
गोपालगंज औंग 2 200
गोपालगंज गोपालगंज 1 100
मुख्यालय पुरुष अस्पताल 1 100
मुख्यालय महिला अस्पताल 1 100
मुख्यालय पीपी सेंटर 1 100
दूसरे राउंड की तैयारियां कर ली गईं हैं। 20 टीमें बनाई गईं हैं जो सुबह नौ बजे से ही सत्र केंद्रों पर अपना काम संभाल लेंगी। नोडल अफसरों को भी लगया गया है जो टीकाकरण पर नजर रखेंगे। - डॉ. जीके महेश्वरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed