फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   worker take off strike people got relief

Fatehpur News: हड़ताल खत्म होते ही फाल्ट सही करने में जुटे अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 20 Mar 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
worker take off strike people got relief

विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ऊर्जा मंत्री के बीच लखनऊ में हुई वार्ता के बाद रविवार को हड़ताल खत्म होने की घोषणा होने पर आम जनमानस ने राहत की सांस ली। 65 घंटे बाद विद्युत कर्मी काम पर लौट आए। इसके बाद सभी अधिकारी, कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुट गए। शहर में ज्यादातर क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन आबूनगर से जुड़े क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
शहर के शांति नगर, हरिहरगंज, सथरियांव, बेरुईहार उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन के फाल्ट तो सही हो गए और बिजली सप्लाई भी बहाल हो गई, लेकिन आबूनगर उपकेंद्र को राधानगर ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन का फाल्ट सही नहीं हो सका। दिल्ली-हावड़ा रूट पर 33 केवीए लाइन खराब केबिल सही नहीं हो सकी। केबिल सही करने के लिए अवर अभियंता व लाइनमैन लगे हुए हैं, लेकिन फाल्ट सही नहीं कर सके।
विज्ञापन

अवर अभियंता पंकज कुशवाहा का कहना है कि हड़ताल के दौरान लाइन में फाल्ट हो गया था, तभी आपूर्ति चालू कराने के लिए ट्रांसमिशन से कई बार मशीन चालू कराने का प्रयास किया गया, जिससे केबल खराब हो गया है। सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed