{"_id":"62e42e560e393060b256f1b7","slug":"work-fatehpur-news-knp710196021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे भरने को पीडब्लूडी ने लगाए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे भरने को पीडब्लूडी ने लगाए कर्मचारी
विज्ञापन
सड़क में गद्दे की पुराई करते लोक निर्माण विभाग के कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। जहानाबाद-अमौली मार्ग में समसपुर से लेकर रिंद नदी तक मुख्य मार्ग में बरसात के कारण गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की निष्क्रियता को देखकर समाजसेवी ने साइकिल से ईंट लाकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया।
इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस पर अब विभाग ने भी गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया है।
भारतपुर गांव निवासी अभय उर्फ मुन्ना ने समाजसेवा के लिए बारिश के मौसम में समसपुर से रिंद नदी तक सड़क के गड्ढों में ईंट बिछाने का काम शुरू किया है।
28 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। दूसरे दिन यानि 29 जुलाई से ही विभाग ने गड्ढों की पुराई के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया।
गड्ढों को भरने के नाम पर सिर्फ मिट्टी डाले जाने को लेकर भी लोगों में असंतोष है। फिर भी राहगीरों को कुछ राहत मिलेगी।