फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Won bronze medal in Kabaddi Championship

Fatehpur News: 40 की अनुमति लेकर काट डाले 85 पेड़

Fri, 20 Sep 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Won bronze medal in Kabaddi Championship
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर में सागौन के 40 पेड़ काटने की अनुमति लेकर 85 पेड़ काट डाले गए। बिंदकी वन दरोगा विवेक कुमार की ओर से ठेकेदार राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा ने बताया कि आलमपुर निवासी सूर्य प्रकाश के पेड़ हैं। उन्होंने कोरसम गांव के ठेकेदार राजेश को 40 पेड़ बेचा था। सागौन के 40 पेड़ के अतिरिक्त 45 पेड़ अवैध रूप से राजेश ने कटवाकर लकड़ी गायब कर दी। संवाद
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 18 सितंबर से लापता है। पड़ोसियों से पूछताछ में पता लगा कि गांव का मो. अनवर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। वह अनवर के घर पूछताछ को पहुंची। घर से अनवर गायब था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन


व्यवसायिक शिक्षिका के पुत्र को पीटने का मुकदमा
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन निवासी पूनम श्रीवास्तव राजकीय बालिका इंटर कालेज में व्यवसायिक शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि कार से पुत्र शिवम उसे विद्यालय छोड़कर लौट रहा था। अवंती बाई लोधी चौराहा के पास कांशीराम काॅलोनी निवासी पीयूष तिवारी समेत दो लोगों ने कार के सामने बाइक लगाकर लड़के को उतारकर पीटा। उसके पति विनोद श्रीवास्तव सरकारी कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। वह पति के साथ पहले अभद्रता कर चुका है। विवेचक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का मोबाइल चोरी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के उरदौली निवासी अंकित पटेल शहर के जयरामनगर किसी काम से आया था। बाजार में सामान खरीदते समय उसका जेब से किसी ने मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed