{"_id":"6909005f0ae428fce208c4e7","slug":"women-started-getting-the-facility-of-pink-toilets-at-roadways-bus-stops-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143375-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस स्टॉप पर महिलाओं को मिलने लगी पिंक शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस स्टॉप पर महिलाओं को मिलने लगी पिंक शौचालय की सुविधा
विज्ञापन
फोटो-27-बस स्टॉप में खुला पिंक टॉयलेट का दरवाजा। संवाद
फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय पर लगा ताला खोल दिया गया है। अमर उजाला में दो नवंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को शौचालय को खुलवाकर सफाई करवाई। महिलाओं को बस स्टॉप पर अलग शौचालय की सुविधा मिलने से राहत मिली है।
कानपुर जा रहीं गायत्री देवी ने बताया कि पिंक शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं को मजबूरी में पुरुष शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता था। अब इसके खुल जाने से सुविधा हुई है और सुरक्षा का अहसास भी मिला है।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरण कुमारी ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षा और सुविधा देना रोडवेज की पहली प्राथमिकता है। पिंक शौचालय बंद होने की जानकारी पहले नहीं थी, सूचना मिलते ही इसे खुलवाकर साफ-सफाई करवा दी गई है।