फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women from self-help groups will turn domestic products into brands.

Fatehpur News: घरेलू उत्पादों को ब्रांड बनाएंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं

Mon, 26 Oct 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will turn domestic products into brands.
फतेहपुर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के घरेलू उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महिलाओं को उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग, गुणवत्ता और आकर्षक प्रस्तुति के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार कर सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में साफ-सफाई, उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, लेबल लगाने और आधुनिक पैकिंग के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों की पसंद समझने और बाजार में दूसरे उत्पादों से प्रतिस्पर्धा करने के गुर भी सिखाए जाएंगे। समूहों से जुड़ी कई महिलाएं घरों में अचार, पापड़, मसाले, हस्तशिल्प और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार कर आजीविका चलाती हैं।
विज्ञापन

हालांकि, पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जानकारी के अभाव में उनके उत्पाद बड़े बाजारों तक नहीं पहुंच पाते हैं। प्रशिक्षण से उन्हें कारोबार बढ़ाने और अपने उत्पादों की अलग पहचान बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के मिशन प्रबंधक शिवशांत मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को उत्पाद तैयार करने के साथ बेहतर विपणन के लिए भी सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने उत्पादों की पहचान स्थापित कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed