{"_id":"5f8b41588ebc3e9bfb487d89","slug":"women-empowerment-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5891223194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति का हुआ आगाज
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति का शनिवार से आगाज हो गया। 25 अक्तूबर तक चलने वाले मिशन के पहले चरण में शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
खागा विधायक कृष्णा पासवान और डीएम संजीव सिंह ने विकास भवन में झंडी दिखाकर रैली रवाना कर इस मिशन की शुरुआत की।
रैली पूरे जिले में भ्रमण करेगी। इसके बाद विकास भवन सभाकक्ष में गोष्ठी मिशन शक्ति के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार के विकास में मां की भूमिका अहम होती है। यदि मां पढ़ी लिखी है, तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। हर महापुरुष को बनाने में मां का ही हाथ रहा है।
इसलिए बेटा बेटी में बिना किसी भेदभाव के पढ़ाने की जरूरत है। गोष्ठी में डीएम संजीव सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश, एसपी प्रशांत वर्मा ने विचार व्यक्त किए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा, एनएनएस समन्वयक डॉ. उपेंद्र सिंह डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. अजय, रेंजर्स प्रभारी डॉ. लक्ष्मीना भारती ने छात्राओं को शपथ दिलाई। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षकों ने महिला सशक्तीकरण की शपथ ली।
विज्ञापन
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक विजयीपुर में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान का शुभारंभ बीडीओ गोपी नाथ पाठक और विकास परियोजना अधिकारी विजयीपुर आशीष कुमार पांडेय ने किया।
बीडीओ ने बताया कि मिशन शक्ति चार चरणों में मनाया जाएगा। इसका पहला चरण 17 से 25 अक्तूबर तक है। मिशन शक्ति का उद्देश्य जन जागरूकता करते हुए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, सियादुलारी, जानकी देवी, शशी कुमारी, आशीष कुमार सिंह, राममोहन, आंगन बाड़ी कार्यकत्री क्रांति देवी, रेखा देवी, नूतन दीक्षित, ललिता देवी मौजूद थी।
हसवा प्रतिनिधि के अनुसार, नारी स्वावलंबन, सशक्तीकरण के उद्देश्य को लेकर मिशन शक्ति अभियान का बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सक्सेना की अगुवाई में ब्लॉक रैली निकाली गई।
बीडीओ ऐश्वर्य यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आधुनिक समय में नारी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने कहा कि सभी लोग अपनी बेटियों को शिक्षा दें। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे सब कुछ मजबूत होगा।
इस मौके पर दीपक तिवारी, एडीओ सत्यप्रकाश त्रिपाठी, राजू मौर्य, आदित्य कुमार, सुदेश आदि रहे। चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार, मलवां ब्लाक प्राथमिक विद्यालय पहरवापुर में नौ दिवसीय मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन बालिकाओं में नैंसी, सुमन, सावित्री को बालिकाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह भदौरिया ने हेल्प लाइन नंबर, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, सेफ टच, अनसेफ टच आदि विभिन्न विषयों में विस्तार से समझाया।