{"_id":"690ba6c65ac5b0b89708a9db","slug":"women-collectively-performed-tulsi-puja-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143506-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सामूहिक रूप से महिलाओं ने किया तुलसी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सामूहिक रूप से महिलाओं ने किया तुलसी पूजन
विज्ञापन
फोटो-48-तुलसी पूजन करती महिलाएं। संवाद
औंग। मलवां के प्रभात कुंज आश्रम मानिकपुर में बुधवार कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तुलसी पूजन किया। महिलाओं ने तुलसी माता को पुष्प ,फल, चुनरी, चढ़ाकर धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया।
तुलसी पूजन करने आईं गोधरौली, साईं, अभयपुर, रानीपुर, रावतपुर, बीकमपुर, मानिकपुर की महिलाओं ने परिवार के कल्याण की कामना की। पूजन करने आईं पुष्पा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार तुलसी माता का पूजन करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
साथ ही साथ घर में सुख समृद्धि आती है। तुलसी का पूजन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा एवं वास्तु दोष दूर होता है। इस दौरान मौजूद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रचना देवी, नेहा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।