{"_id":"6abfffc7bede3edf4808fd84","slug":"womans-body-found-hanging-murder-alleged-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163700-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रमडेरवा गांव में बृहस्पतिवार रात महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।
हसनपुर रमडेरवा गांव निवासी सुनील पटेल की पत्नी कोमल देवी (35) का शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुनील ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
वहीं मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी कोमल के भाई रानू ने आरोप लगाया कि बहनोई ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी।