{"_id":"6ac0046795b379e300027e90","slug":"sp-to-observe-save-democracy-week-until-the-8th-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-163679-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सपा आठ तक मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सपा आठ तक मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह
विज्ञापन
फोटो-13-सपा पार्टी कार्यालय में वार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
फतेहपुर। सपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दो से आठ अक्तूबर तक जिले में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। यह अभियान इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर की नई दिल्ली बैठक के कार्यक्रम के तहत है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। पहले दिन जिला स्तर पर प्रेस वार्ता में मताधिकार की सुरक्षा और वोट संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन विधानसभा स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा और मार्च की रणनीति बनेगी।
तीसरे दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से डीएम कार्यालय तक वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकलेगा। मार्च के समापन पर राष्ट्रगान के बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ होगा। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन भी करेगी। बैठक में महासचिव चौधरी मंजरयार, बिपिन सिंह यादव, रौनक राज, संगीता राज पासवान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)