फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Husband turns out to be third stage sick wife beaten for dowry when she protest FIR filed against six

Fatehpur: पति निकला थर्ड स्टेज का बीमार, पत्नी ने विरोध किया तो दहेज के लिए पीटा; छह ससुरालियों पर एफआईआर

Sun, 15 Feb 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 11:25 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में एक महिला ने पति की किडनी और लीवर की बीमारी छिपाकर निकाह करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में छह ससुरालियों पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Fatehpur Husband turns out to be third stage sick wife beaten for dowry when she protest FIR filed against six
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में एक महिला ने बीमारी छिपाकर निकाह किए जाने का पति व ससुरालियाें पर आरोप लगाया है। विरोध पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह मुराइनटोला निवासी एक युवक  के साथ 24 अक्तूबर 2025 के साथ हुआ था। निकाह के बाद पता चला कि पति शराब का लती है। नशे में अक्सर पति पीटता और दहेज में गहनों की मांग की जाती। कुछ दिन पति की बीमारी का पता लगा।

विज्ञापन

पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट से पता लगा कि शराब पीने की वजह से पति का लीवर और किडनी खराब हो गई है। बीमारी तीसरे स्टेज पर रही है। निकाह से पहले ससुरालियों ने बीमारी की बात छिपाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। ससुरालियों ने चार फरवरी को उसे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि पति समेत अन्य के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed