{"_id":"693dc4e9f37e58c89b0b378f","slug":"woman-thrown-out-of-home-by-threat-of-triple-talaq-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145541-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन तलाक की धमकी देकर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन तलाक की धमकी देकर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने तीन तलाक की धमकी देकर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी खुशबु बानो ने एसपी को बताया कि उसका निकाह तीन जनवरी 2018 को कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी इम्तियाज अहमद के साथ हुआ था।
शादी के बाद ससुराली दहेज में बुलेट, चेन और पांच लाख नकदी की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे। पुत्री होने का ताना देने लगे। कई बार मायके व ससुरालियों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर पति इम्तियाज, सास अनीसा बेगम, ननद सीमा बानो, संजीदा बानो व संजीता की पुत्री अनय बानो ने दो नवंबर को उसे पीट दिया। पति ने तीन तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी दी और घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।