{"_id":"6050ff52e374f5eff56106ee3e9d42ea","slug":"woman-killed-in-the-incident-villagers-planted-raging-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलरोड हाईवे पर लोडर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। लोग स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़े थे। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। एसएसआई और चौकी इंचार्ज ने चौबीस घंटे में स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी राजू की पत्नी मैनादेवी (35) शंकर नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। सोमवार शाम करीब चार बजे मैनादेवी टेंपो से शंकरनगर पहुंची। टेंपो से उतरकर वह सड़क पार करने लगी, तभी बिंदकी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही मैनादेवी की मौत हो गई हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। भीड़ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रही थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले दिनों भी एक हादसा हुआ था, तब जाम लगाने पर अधिकारियोें ने स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया गया। भीड़ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर आड़ी रही। देर शाम तक सड़क जाम होने से वाहनों की लाइन लग गई। एसएसआई केके मिश्रा और चौकी इंचार्ज अरविंद गौड़ ने चौबीस घंटे में स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जैसे तैसे लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन