{"_id":"58a1f9264f1c1b4f54d84ff0","slug":"woman-killed-husband-and-child-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, पति व बच्चा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, पति व बच्चा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। मायके से पति के साथ साइकिल से ससुराल जा रही जगरानी (30) को सोमवार देर शाम टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जगरानी की मौत हो गई, जबकि पति और छह माह का बच्चा घायल हैं। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जगरानी खागा कोतवाली क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी जगपाल की पत्नी थीं। जगरानी को उसके पिता छेदीलाल ने मायके मोहद्दीपुर थाना हुसैनगंज में चल अचल संपत्ति दे रखी थी। वह मायके में ही परिवार सहित रहती थी। सोमवार को पति के साथ शाम को अपनी ससुराल जा रही थी। डलमऊ मार्ग की ओर से आए टैंकर से हादसा हुआ। जगरानी पहियों के नीचे आने से कुचल गई। पति जगपाल और छह माह का बच्चा रणवीर छिटक कर दूर जा गिरने से घायल हुए। लोगों के दौड़ाने पर चालक सात मील चौराहे के आगे टैंकर छोड़कर फरार हो गया। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की खोज की जा रही है।
विज्ञापन