फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman, husband and two sons injured in tanker collision

Fatehpur News: टैंकर की टक्कर से महिला, पति व दो पुत्र घायल

Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman, husband and two sons injured in tanker collision
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह टैंकर की टक्कर से बाइक सवार परिवार घायल हो गया। टैंकर के टायर की चपेट में आने से महिला का पैर कुचल गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात मूसानगर निवासी दयाशंकर निषाद, अपनी पत्नी रामदुलारी, पुत्र हिमांशु, प्रियांशू के साथ बाइक से बकेवर की ओर जा रहे थे। पहुर मोड़ के पास पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार हाईवे पर गिर गए। टैंकर के अगले पहिए की चपेट में आने से रामदुलारी का पैर कुचल गया। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार करके टैंकर पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed