फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman falls after jumping from bike into pit, dies

Fatehpur News: गड्ढे में बाइक जाने से उछल कर गिरी महिला, मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman falls after jumping from bike into pit, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहुआ। ललौली कस्बे के जानलेवा गड्ढे में बाइक जाने से एक महिला उछलकर गिर गई। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

राधानगर थानाक्षेत्र के ढकौली गांव निवासी सुमित्रा देवी (55) पत्नी स्व. रामकिशोर प्रजापति अपने भतीजे गोविंद प्रजापति के साथ शुक्रवार को ललौली के सात आना मोहल्ले में देवरानी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थीं। अंतिम संस्कार के बाद वह शाम को लौट रही थीं। इसी दौरान ललौली थाने के समीप हाईवे के गड्ढे में बाइक जाने से उछल गई। इस दौरान पीछे बैठी सुमित्रा सड़क पर गिर कर घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से बेटे सुनील, अनिल, घनश्याम और बेटियां बड़की, छोटकी का रो-रोकर बुरा हाल है। ललौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed