फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman duped of Rs 95,000 after finding wrong customer care number on Google

Fatehpur News: गूगल पर कस्टमर केयर का मिला गलत नंबर, महिला से 95 हजार ठगे

Wed, 25 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 95,000 after finding wrong customer care number on Google
फतेहपुर। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजकर कॉल करने पर महिला साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने बैंककर्मी बनकर महिला के खाते से 95 हजार की रकम उड़ा दी। महिला की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र की निवासी प्रियंका अग्रहरि ने बताया कि उसका एक बैंक की शाखा में खाता है। उसने 10 फरवरी को उसने बैंक की शाखा के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और अपराधियों ने बैंक कर्मी बनकर उससे बातचीत की। सेटिंग बदलते ही खाते से पहले 85 हजार और कुछ ही देर बाद 10 हजार रुपये गायब होने का संदेश आया।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह ठगी साइबर अपराधियों ने की है। राधानगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल सर्च से मिले नंबर का कभी न करें इस्तेमाल
साइबर प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि गूगल सर्च पर साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट डाउनलोड कर देते हैं। सर्च के दौरान साइबर अपराधियों की फर्जी वेबसाइट पर कस्टमर केयर से मिलते-जुलते नंबर रहते हैं। इस वजह से कभी भी ऐसे नंबर पर विश्वास नहीं करें। कस्टमर केयर का नंबर संबंधित शाखा, उपभोक्ता के मिलने वाले सामान पर पंजीकृत होते हैं। उन पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed