फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman drinks dye outside police station after lover refuses to marry her

Fatehpur News: शादी से मुकरा प्रेमी तो थाने के बाहर महिला ने पी डाई

Thu, 07 May 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman drinks dye outside police station after lover refuses to marry her
ललौली (फतेहपुर)। थाने में प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर महिला ने डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब 13 वर्ष पहले ललौली थाने के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। करीब आठ वर्ष पूर्व उसका प्रेम प्रसंग ससुराल के पड़ोसी प्रादित्य से हो गया। शादी का झांसा देकर युवक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जानकारी पर ससुरालियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर महिला युवक के साथ आठ साल पहले कानपुर के जाजमऊ चली गई। उसने बच्चों को मायके में मां के पास छोड़ दिया। कानपुर में ही दोनों फैक्टरी में काम करने लगे। करीब दो साल तक दोनों साथ रहे। इसके बाद प्रादित्य कानपुर से मुंबई कमाने चला गया। मुंबई भी महिला का आना-जाना रहा। मुंबई से करीब ढाई साल पहले युवक पुणे कमाने निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर महिला से युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी। बातचीत बंद करने से महिला परेशान हो गई और उसने बात करने की काफी कोशिश की। करीब 20 दिन पहले बिंदकी कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने महिला को ललौली थाने भेजा।
मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया था। यहां पंचायत के दौरान जब प्रादित्य ने महिला को अपनाने और शादी करने से मना कर दिया तो वह गहरे सदमे में आ गई।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान युवक के इन्कार से आहत महिला अचानक वहां से उठी और थाने के बाहर एक दुकान से डाई खरीदकर पी ली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर आरोपी प्रादित्य के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed