फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dragged from video indecency

महिला को घसीटा, वीडीओ से हुई अभद्रता

Fri, 15 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged from video indecency
बैठक में मौजूद सभी पक्ष के लोग व अफसर। - फोटो : अमर उजाला
अहमदपुर कुसुंभा गांव में गुरुवार को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुई धंाधली की शिकायत पर बवाल हो गया। शिकायत करने वाली एक विधवा महिला को मारापीटा, फिर उसे घसीटा गया। वीडीओ से भी अभद्रता की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी और दोनो पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान पुष्पलता सिंह के खिलाफ ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिला युवा कल्याण अधिकारी आरडी यादव और सहायक जिला विकास अधिकारी नीलेश कुमार गुरुवार को जांच करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने मनरेगा के तहत खोद गए तालाबों, खडंजा और हैंडपंपों की जांच की। वहीं ग्रामीणों से इंदिरा और लोहिया आवासों में ली गई रिश्वत के आरोपों के बयान लिए। तालाबों और खड़ंजा की शिकायतें सही पाई गई।
विज्ञापन



जांच अधिकारियाें के जाने के बाद दोनों पक्षों में बवाल हो गया। ऊषा देवी का आरोप है कि उन्हें प्रधान पक्ष के ओंकार सिंह, धनंजय सिंह और आशीष सिंह ने मारापीटा। यही नहीं घसीटे जाने पर उसके कपड़े फट गए। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार का आरोप है कि उनके साथ अरविंद सिंह, मुन्नू सिंह, भानुप्रताप और कल्लू भदौरिया ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं ग्राम प्रधान पुष्पलता सिंह का आरोप है कि बुद्धसेन सिंह, भोला सिंह, संग्राम सिंह, शिवनंदन सिंह ने कार्रवाई रजिस्टर व अन्य अभिलेख फाड़ दिए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों पक्षों को थाने ले आई। महिला ऊषा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार और प्रधान पुष्पलता सिंह ने थाने में तहरीर दी है। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि तीनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed