{"_id":"67460f2e04264e57920fb6ad","slug":"woman-dies-husband-injured-in-collision-with-high-speed-car-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-124927-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने मंगलवार रात पैदल जा रही दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया। अनियंत्रित कार खंदक में चली गई। चालक व सवार कार छोड़कर भाग निकले।
झांसी जिले के गुरसहाय नगर निवासी नवाब अपनी 35 वर्षीय पत्नी रेशमा के साथ चौफेरवा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करता था। दोनों कोल्ड स्टोर की ओर जा रहे थे। हादसे में रेशमा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।