फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy CM Keshav Maurya will review development works today.

Fatehpur News: विकास कार्यों की डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे आज समीक्षा

Mon, 19 Oct 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya will review development works today.
फोटो-51-डिप्टी सीएम केशव मौर्य। स्रोत: सोशल मीडिया
फतेहपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जिले के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:45 बजे लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड स्थित हेलीपैड से फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन जाएंगे। दोपहर 1:30 बजे निरीक्षण भवन से प्रेक्षागृह के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 2:20 बजे प्रेक्षागृह से रवाना होकर 2:30 बजे रामाडियन होटल पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 4:05 बजे लामार्टीनियर ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed