फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Paddy can now be sold directly using a 'Farmer ID'; the requirement for registration and verification has been removed.

Fatehpur News: फार्मर आईडी से सीधे बेच सकेंगे धान, पंजीकरण और सत्यापन की बाध्यता खत्म

Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Paddy can now be sold directly using a 'Farmer ID'; the requirement for registration and verification has been removed.
फतेहपुर। धान खरीद के दौरान किसानों को पंजीकरण और सत्यापन की लंबी प्रक्रिया से राहत देने की तैयारी है। इस बार फार्मर आईडी के जरिये धान बेचने की सुविधा मिलेगी। जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी है, उन्हें अलग से पंजीकरण और सत्यापन कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे दस्तावेज जुटाने और कार्यालयों के चक्कर लगाने में लगने वाला समय बचेगा।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से 171 केंद्र निर्धारित किए हैं। केंद्रों पर किसानों के बैठने, बोरों, कांटों और पेयजल जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आईडी में दर्ज विवरण से होगी किसान की पहचान
नई व्यवस्था के तहत कृषि विभाग की ओर से तैयार फार्मर आईडी में किसान की भूमि और फसल से संबंधित विवरण दर्ज रहेगा। इसके आधार पर किसान सीधे क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे। पहले किसानों को धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। कई बार जरूरी दस्तावेज जुटाने और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने में उनका काफी समय खर्च होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईडी नहीं है तो पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी नहीं बनी है, उन्हें विभागीय पोर्टल fcs.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। किसान मित्र मोबाइल एप के जरिये घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी ले सकते हैं। किसानों को समय रहते अपनी आईडी और जरूरी अभिलेखों की स्थिति जांच लेनी चाहिए, ताकि खरीद शुरू होने पर किसी तरह की परेशानी न हो।


क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद सुचारु रूप से कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को उपज बेचने में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खरीद प्रक्रिया सरल होने से किसानों को उपज बेचने और भुगतान संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।


किस एजेंसी के कितने खरीद केंद्र
एजेंसी का नाम केंद्रों की संख्या
विपणन शाखा 37
यूपीएसएस 39
पीसीएफ 46
पीसीयू 42
एफसीआई 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed