{"_id":"647a354650814681b206f2a6","slug":"woman-crushed-to-death-by-tractor-ruckus-in-police-station-fatehpur-news-c-12-1-266282-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, थाने में हंगामा
Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। भट्ठे में मजदूर महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। जल्द ही चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर निवासी लल्लू पासवान की पत्नी अनीता देवी (40) रसूलपुर स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करती थी। लल्लू ने बताया कि वह पत्नी के साथ भट्ठे में गुरुवार को कोयला एकत्र कर रहा था। भट्ठे से ट्रैक्टर में ईंट लादकर चालक शेर सिंह लोधी निकला। ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में मोड़ने के दौरान पत्नी को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर शेर सिंह भाग निकला। वह पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटे नितेश, मुकेश, विकास हैं। लल्लू की तहरीर पर पुलिस ने चकरसूलपुर निवासी शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को ग्रामीण गाजीपुर थाने पहुंचे। पुलिस से चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब आधे घंटे तक थाना घेराव कर हंगामा किया। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने ट्रैक्टर पकड़े जाने और जल्द ही चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को जल्द ही पकड़ा जाएगा।