फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman commits suicide by hanging herself after a dispute.

Fatehpur News: विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 15 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself after a dispute.
फाइल फोटो-42-रुखसाना। स्रोत: पुलिस
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी गांव निवासी जावेद शाह की पत्नी रुखसाना घर में परचून की दुकान चलाती थीं। बृहस्पतिवार शाम पति ने बेटे को दुकान पर बैठाने और रुखसाना से घर का काम संभालने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए और जावेद शाह भट्ठे पर गाड़ी चलाने चला गया। तभी रुखसाना ने घर की कोठरी में छत की धन्नी से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पति के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed