फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman commits suicide after dispute with husband

Fatehpur News: नौ माह बाद महिला का शव कब्र खोदकर निकाला गया

Fri, 19 Sep 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after dispute with husband
फोटो-42-शकीला की कब्र खुदवाते नायब तहसीलदार ओमप्रकाश, सीओ थरियांव। संवाद
हथगाम (फतेहपुर)। नौ माह बाद कब्र खोदकर महिला का कंकाल निकाला गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के परिजनों ने बीती 30 दिसंबर को दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कौशांबी जिले सैनी थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी बड़कुन पत्नी शग्गा की पुत्री शकीला की शादी तीन जुलाई 2021 को हथगाम थाने के लाडलेडपुर निवासी मोहम्मद वसीम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पति मोहम्मद वसीम, जेठ हलीम और अन्य ससुराली नगीना, नग्गा दहेज में दो लाख की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने एक सितंबर 2024 को मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर दी थी। बीमारी से मौत की बात कहकर शव दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकीला के पुत्र को ससुरालियों ने कब्जे में लेकर शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर 18 अक्तूबर 2024 को एसपी से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 30 दिसंबर 2024 को पुलिस ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।


विवेचना के दौरान डीएम के आदेश पर शुक्रवार को कब्र की खोदाई कराई गई है। इस दौरान सीओ वीर सिंह व नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed