{"_id":"6980ecdf9c4634433c0e14e0","slug":"woman-commits-suicide-after-birthday-party-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148618-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जन्मदिन की पार्टी के बाद महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जन्मदिन की पार्टी के बाद महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खागा। करीब दो साल पहले पति से तलाक लेकर अलग रहने वाली महिला का सोमवार सुबह मामा के घर में फंदे से शव लटकता मिला। वह रविवार शाम ननिहाल पक्ष में ही जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई थी। परिजन के मुताबिक वह बहुत खुश थी।
कानपुर ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन की रहने वाली गीता देवी (32) का पति छोटू से दो साल पहले तलाक हुआ था। कुछ दिन पहले पहले वह मामा राजू सोनी के घर खागा कोतवाली के सुजानीपुर आई थी। मामा का दूसरा घर खागा के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में भी है।
यहां मामा के बच्चे का जन्मदिन था। इसमें गीता भी शामिल हुई थी। पार्टी के बाद गीता और मामा राजू के परिवार के लोग पुराने घर सुजानीपुर चले गए थे। मामा राजू सोनी ने बताया कि गीता सुबह कमरे से बाहर नहीं आई। परिजन दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। यहां उसका शव दुपट्टे के फंदे से छत के कुंडे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। गीता ने यह कदम क्यों उठाया इसे लेकर सभी परेशान थे। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।