फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman commits commotion in police station, police invoices

महिला ने थाने में काटा हंगामा, पुलिस ने किया चालान

Wed, 29 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman commits commotion in police station, police invoices
महिला ने थाने में काटा हंगामा, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

- दो माह पहले महिला ने खाया था जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा (फतेहपुर)। दो माह पहले जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस ने महिला को समझकर शांत करने की कोशिश की। न मानने पर उसका शांति भंग में चालान किया गया।

हरसिंहपुर गांव निवासी सुनीता का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। विवाद कोर्ट तक पहुंचा था। निचली अदालत ने महिला को एक कमरा ससुराल में दिलाने के पुलिस को आदेश दिए थे। बाद में ससुराल पक्ष की पैरवी पर कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद महिला को घर से बाहर जाना पड़ा था। तब से विवाद के हालात बने हैं। महिला ने छह माह पहले देवर की शादी रोकने के लिए एक बच्चे समेत तीन को बंधक बना लिया था। कई घंटे बाद पुलिस बंधकों को मुक्त करा सकी थी। एक माह पहले महिला ने कल्यानपुर थाने में जहरील पदार्थ पी लिया था। हालत में सुधार आने के बाद पति नीरज सिंह, ससुर रामकृपाल समेत पांच के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने महिला पर आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था। महिला मंगलवार दोपहर को थाने पहुंची। पुलिस से घर में हिस्सा दिलाने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। महिला थाने में पुलिस से नोकझोंक करने लगी। हंगामा काटने पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर शांति भंग में चालान किया। थानेदार विनोद यादव ने बताया कि हंगामा काटने के आरोप में महिला का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed