{"_id":"69712061a501b92dce0fd2c7","slug":"woman-beaten-for-dowry-thrown-out-of-home-with-child-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-147962-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज के लिए महिला को पीटा, मासूम संग घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज के लिए महिला को पीटा, मासूम संग घर से निकाला
विज्ञापन
बिंदकी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीट दिया। इसके बाद उसे मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद निवासी दीपू के साथ रोशनी (20) का विवाह 21 फरवरी 2023 को हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति दीपू, ससुर संतोष, सास सिध्या, जेठ अजय व छैला, जेठानी पूजा व अर्चना तथा दादिया ससुर जगदीश द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई।
आरोप है कि मायके से सोने की चैन, बाइक और एक भैंस लाने का दबाव बनाया गया। उसके इन्कार करने पर ससुरालीजन ने पीट दिया। साथ ही पांच माह के मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।