{"_id":"57cf13124f1c1b9863317300","slug":"woman-abducted-murdered-body-dumped-in-a-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर महिला की हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर महिला की हत्या, शव खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ मां शाहीन का फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर थानाक्षेत्र में अगवा करने के बाद महिला की हत्या कर दी गई। शव मंगलवार सुबह गांव के ही एक खेत में खून से लथपथ मिला। शिनाख्त के बाद पता चला कि इसे तीन सितंबर को कचहरी से तारीख से लौटते समय अगवा किया गया था। कोतवाली थाने में इसकी गुमशुदगी भी लिखी गई थी। अब मायके पक्ष ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस फोर्स भी चौकन्ना रहा।
विज्ञापन
शाहीन चांदपुर थानाक्षेत्र के गौराऔरा गांव निवासी निजामुद्दीन की बेटी थी। शादी छह साल पहले गांव के ही रहीम पुत्र अन्ना सेठ से हुई थी। करीब दो साल पहले दंपति में मारपीट हुई। इसके बाद से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और गुजारा भत्ता का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिता ने बताया कि तीन सितंबर को उनके साथ शाहीन कचहरी आई थी। उस दिन पति भी आया था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। तारीख होने के बाद वह दोनों कचहरी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
शादीपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह आगे चल रहे थे, शाहीन पीछे थी। शाहीन अचानक लापता हो गई। उन्होंने बेटी के गायब होने पर अगवा की शंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन और पुलिस तलाश में जुटे थे। सुबह चांदपुर थानाक्षेत्र के गौराऔरा गांव में शाहीन का शव मिला। कुछ कदम की दूरी पर महुआ के पेड़ के नीचे भी खून फैला था।
विज्ञापन
चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान मिले। ग्राम प्रधान सईद ने फोटो से पहचान कराना शुरू किया। लाश मिलने की खबर पर पहुंचे निजामुद्दीन ने बेटी की पोस्टमार्टम हाउस में पहचान की। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी का पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग तलाक और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते थे। उन लोगों ने ही बेटी को अगवा किया। इसके बाद हत्या कर दी है।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस फोर्स चौकन्ना रहा। देर शाम को शाहीन के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में शाहीन की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। सीओ जाफरगंज पुर्णेंदु सिंह, शहर कोतवाल आरके पांडेय, एसएसआई राजेंद्र और चांदपुर थाने का फोर्स पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहा।
कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराओं में रिपोर्ट तरमीम की जाएगी।