{"_id":"5e5ea7ef8ebc3eebbd6a2c3a","slug":"without-projector-loyalty-training-fatehpur-news-knp54840064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रोजेक्टर हो रहा निष्ठा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रोजेक्टर हो रहा निष्ठा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर। निष्ठा का पहला चरण अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा है। बिना प्रोजेक्टर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जबकि मानक में इसका लगना जरूरी बताया गया था। मंगलवार को विजयीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र में भी बिना प्रोजेक्टर निष्ठा प्रशिक्षण शुरू हुआ।
शुभारंभ बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने किया। पहले दिन 50-50 शिक्षकों के तीन बैच का प्रशिक्षण एक साथ शुरू हुआ। प्रशिक्षण में बीईओ राजीव रंजन, निष्ठा प्रशिक्षक शिवेश त्रिपाठी, रामअभिलाष मिश्र, जुगेश सिंह, रामभरोसे, योगेंद्र सिंह, विभव सिंह, विनोद वाजपेयी मौजूद थे। अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां ब्लाक संसाधन केंद्र में निष्ठा प्रशिक्षण के दौरान अव्यवस्था रही। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह संपूर्ण समाधान दिवस में थीं। बिना प्रोजेक्टर के प्रशिक्षण मिलने पर शिक्षक नाराज दिखे।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार धाता के बीआरसी में शिक्षा में गुणवत्ता एवं संस्कार की जानकारी दी गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को सीएचसी के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. श्याम सिंह रहे। बीईओ धाता सुनील कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, बंसीलाल, अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खजुहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खुजहा परिसर में आयोजित पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण महज खिलवाड़ बनकर रह गया है। दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक ही इधर-उधर घूमते रहे। 150 शिक्षकों में 145 शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया।