{"_id":"fad09db3cf2759ea8f30e289229d02a8","slug":"with-warm-welcome-people-greeted-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में झूम उठा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में झूम उठा मन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच लोगों ने नव वर्ष का अभिनंदन किया। एक तरफ आयोजनों में फिल्मी गीतों की धुनों पर लोग थिरकते रहे, वहीं होटलाें, रेस्तराओं में पार्टी देने वालों का तांता लगा रहा। कई लोगों ने अपने यहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ वर्ष के मंगलमय होने की कामना की।
विज्ञापन
इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, मोबाइल के जरिए भी लोगों ने एक-दूसरे को शुभ कामना संदेश भेजे। छात्र-छात्राओं और नवयुवकों ने एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड, कृत्रिम फूल देकर एक दूसरे को मंगलमय की कामनाएं कीं।
विज्ञापन
हालांकि बुधवार की रात से शुरू बारिश ने थोड़ा मायूस जरूर किया, लेकिन लोगों ने जश्न में कसर नहीं छोड़ा।बिंदकी के सीएचसी में चोखा बाटी की व्यवस्था कराई गई थी, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
चांदपुर थाने में रंगारंग कार्यक्रम दो हजार पंद्रह के आगमन के उपलक्ष्य में भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा ने कबूतर उड़ाकर किया।
रंगारंग कार्यक्रम के पहले विधायक ने दो सौ कंबलाें का वितरण किया।
राजू गायक, धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को अपने गीतों से झुमाया। कार्यक्रम में चांदपुर एसओ अंगद प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अच्छेलाल वर्मा आदि रहे।
मलवां विकास खंड के शिव ब्रिक फील्ड में बीती रात कानपुर की बालाओं का डांस बीरेंद्र दुबे, सुरेश अवस्थी, संजय दीक्षित, ब्रजेश तिवारी ने आयोजित किया, जिसमे ग्रामीणों की भीड़ी उमड़ पड़ी।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इसी क्रम में औंग, चौडगरा, बकेवर, जहानाबाद, अमौली, जाफरगंज क्षेत्र में दर्जनों जगह अलग- अलग अंदाज में नये वर्ष का स्वागत किया गया।
उधर, सदर में शहर के पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर, शादीपुर आदि स्थानों पर सुबह से ही फू लों की दुकानें सज गई। दिनभर घरों में भक्ति भाव के कार्यक्रम हुए।
इसके अलावा अलावा अलग अलग स्थानों पर स्थित होटल व रेस्टोरेंट आदि में इंज्वाय किया। इसी प्रकार सरकारी कार्यालयों में भी नूतन वर्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए।
दफ्तरों में न्यू ईयर का जश्न मनाया
फतेहपुर। नववर्ष की पहली तारीख जश्न के नाम रही। दफ्तरों में भी अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। इसके चलते सरकारी कामकाज लगभग ठप्प सा रहा।
नववर्ष की बधाइयों का दौर सुबह से दफ्तर बंद होने तक चलता रहा। विकास भवन, कलेक्ट्रेट में संचालित दो दर्जन से अधिक सरकारी दफ्तरों में कामकाज एक तरह से ठप रहा।
स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग के समेत अन्य सरकारी विभागों के दफ्तरों में कमोबेश यही स्थिति नजर आई। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में नूतन वर्ष की खुशियां मनाईं गईं।
लेखपाल संघ ने डीएम राकेश कुमार को बुके भेंट कर मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में डीएम ने नववर्ष का स्वागत करते हुए इच्छा जाहिर की कि हर कोई एक जनवरी से कुछ ऐसा करे जो तरक्की की राह दिखा सके।
हाइवे के होटलों में जमकर लुत्फ उठाया
फतेहपुर। नए साल पर हाइवे के शॉलीमार, ग्रीन हवेली, होटल आशादीप, तंदूरी नाइट में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान पुलिस की होटलों पर सख्त निगहबानी रही। उधर, शहर में शराब की दुकानों रात के दो बजे तक खुली रही। पीरनपुर, ज्वालागंज, बाकरगंज, आबूनगर, राधानगर, हरिहरगंज क्षेत्र में अंग्रेजी शराब और बियर की दुकानों पर लाइनें लगी रही। सूत्रों के अनुसार पुलिस नेे शराब और होटलों के रातभर खुला रखने के लिये सौदेबाजी तक कर रखी थी। कोतवाल केके यादव ने बताया कि सभी जगह पुलिस के सख्त इंतजाम रहे।
बारिश ने थोड़ा मायूस जरूर किया
खागा। बुधवार रात से शुरू रिमझिम बारिश ने कहीं-कहीं बारिश ने थोड़ा मायूस जरूर किया। कई जगह जश्नों की खाना पूरी की गई। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम रद्द हो गए। नौजवानों के रंगारंग और खाने पीने के कार्यक्रम फीके पड़ गये। रात को होने वाले रंगारंग कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये। नगर के कुशल तिवारी कुंवर उत्तम, विमल वर्मा,दीपक सिंह,राकेश,शैलेश मौर्या और आशुतोष ने बताया कि सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से नये साल की खुशी मनाने के जश्न फीके पड़ गए।
गरीब बच्चों के साथ मिलकर बाटी खुशियां
फतेहपुर। नव वर्ष में सपा नेता फैजान अहमद मून ने नव वर्ष की खुशियां गरीब बच्चों के साथ मिलकर बांटी। तुराब अली का पुरवा जाकर बच्चों को केक खिलाकर नव वर्ष का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सपा नेता ने कहा कि गरीबी को दूर करने के लिए सपा सरकार की कई योजनाएं संचालित है। समाजवादी पेंशन से गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर तनवीर अहमद, नीलू पटेल, निशित श्रीवास्तव, हारून, रमीज, राजा खान, रोहित पासी, कमल मिश्र, आशीष मिश्र आदि रहे।