फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Winners of the heroic competition were honored

Fatehpur News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 23 Feb 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Winners of the heroic competition were honored
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की सोमवार को दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दो पालियों की परीक्षा में कुल 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय में 116, उत्तर मध्यमा प्रथम में 55 और उत्तर मध्यमा द्वितीय में 29 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा श्री ब्रह्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय स्वामी बाग गनही और आदर्श श्री कंठ संस्कृत महाविद्यालय कोंडार महाखेड़ा में आयोजित हुई। श्री ब्रह्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 96 में से 55 उपस्थित और 41 अनुपस्थित रहे। पौरोहित्य के में पंजीकृत 35 में से 14 उपस्थित और 21 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

उत्तर मध्यमा प्रथम में कंप्यूटर विज्ञान के पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा। इतिहास में 11 में से नौ उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। इतिहास, पुराण एवं संस्कृति में 74 में से 52 उपस्थित और 22 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श श्री कंठ संस्कृत महाविद्यालय में प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय विज्ञान में 122 में से 70 उपस्थित और 52 अनुपस्थित रहे। पौरोहित्य के में 10 में से आठ उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम इतिहास में 53 में से 30 उपस्थित और 23 अनुपस्थित, जबकि इतिहास, पुराण एवं संस्कृति में 30 में से 22 उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में श्री ब्रह्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में उत्तर मध्यमा द्वितीय इतिहास में 10 में से चार उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर विज्ञान में सात में से तीन उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। शिक्षा शास्त्र में पंजीकृत दो परीक्षार्थी उपस्थित रहे। आदर्श श्री कंठ संस्कृत महाविद्यालय में इतिहास में 16 में से पांच उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे, जबकि इतिहास, पुराण एवं संस्कृति में 11 में से 10 उपस्थित और एक अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed